स्वास्थ्य

पलामू प्रमंडल को मिली नई आयुक्त,आईएएस कुमुद सहाय ने संभाली कमान |

Reported By:The Palamu Guru

मेदिनीनगर (पलामू) : भारतीय प्रशासनिक सेवा (भा.प्र.से.) 2012 बैच की अधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय ने आज पलामू प्रमंडल की प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के साथ ही उन्होंने पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिलों से संबंधित विकासात्मक कार्यों के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।पदभार ग्रहण करने के उपरांत आयुक्त श्रीमती सहाय ने कहा कि प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत चल रही सभी विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंच सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके स्तर से संबंधित राजस्व, भू-अर्जन, कल्याण, खेलकूद एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं से जुड़े मामलों का त्वरित और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों की सफलता के लिए टीम वर्क और आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

प्रमंडल स्तरीय कार्यालयों के पदाधिकारियों तथा तीनों जिलों—पलामू, गढ़वा और लातेहार—के प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संपादित किया जाएगा। आम जनता के सहयोग को भी उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली का महत्वपूर्ण अंग बताया।पदभार ग्रहण के बाद श्रीमती सहाय ने आयुक्त कार्यालय के कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा सभी को पारदर्शिता, जवाबदेही और समन्वय के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह संवेदनशीलता और तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करे।इधर, पलामू पहुंचने पर उपायुक्त समीरा एस. ने स्थानीय सर्किट हाउस में आयुक्त का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। वहीं गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने आयुक्त कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।पदभार ग्रहण के उपरांत क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव-सह-परिवहन आयुक्त मनीष कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मनीष कुमार, विकास कुमार सिंह, सचिन मीणा, प्रशांत कुमार, साकेत कुमार चौबे, रणधीर कुमार, पीए आदित्य श्रीवास्तव तथा सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी बिजय कुमार ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों ने आयुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।इस अवसर पर एसएमपीओ अमनदीप कुजूर, कनीय सचिवालय सहायक सोनू कुमार एवं अविनाश राज, तनवीर, अरुण कुमार, राहुल कुमार सहित आयुक्त कार्यालय, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार कार्यालय, प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय एवं उपनिदेशक कल्याण कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।नई प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त के पदभार ग्रहण से प्रमंडल क्षेत्र में प्रशासनिक सक्रियता और विकास कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button