मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव: महापौर प्रत्याशी रिंकु सिंह ने अति संवेदनशील केंद्रों पर मांगी कड़ी सुरक्षा, निर्वाचन आयोग को भेजा पत्र |

मेदिनीनगर (पलामू) ; आगामी मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती रिंकु..

मेदिनीनगर (पलामू) ; आगामी मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती रिंकु सिंह ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड एवं जिला प्रशासन को पत्र भेजकर अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है।श्रीमती सिंह ने 14 फरवरी 2026 को स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपना आवेदन संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया है। इस पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त पलामू, पुलिस अधीक्षक तथा अनुमंडल पदाधिकारी को भी भेजी गई है।

अपने पत्र में रिंकु सिंह ने उन मतदान केंद्रों का उल्लेख किया है, जहां पूर्व चुनावों के दौरान विवाद और तनाव की स्थिति उत्पन्न होती रही है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्य व्यवस्था तथा माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की जाए।

किन केंद्रों को बताया गया संवेदनशील?

केंद्र 18, 19, 20 – उत्क्रमित मध्य विद्यालय (पोखराहा एवं बहलोलवा)केंद्र 23, 24 – राजकीयकृत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, कचरवाकेंद्र 39, 40, 41 – भीष्म नारायण इंटर महाविद्यालयकेंद्र 42 – बालिका मध्य विद्यालय, हमीदगंजकेंद्र 59 – विद्युत कार्यालय भवन, आबादगंजकेंद्र 72, 73 – रविदास भवन, नदी किनारेकेंद्र 74, 75, 76 – सुमित्रा औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र, बेलवाटिकरकेंद्र 77, 78 – मध्य विद्यालय नावाटोलीकेंद्र 84, 85 – अबकारी शराब भंडार एवं सामुदायिक भवन, स्टेशन रोडकेंद्र 86, 87, 88 – जिला मत्स्य कार्यालय, नई मुहल्लाकेंद्र 104, 105 – राजकीय बालक मध्य विद्यालय, हमीदगंज

स्वतंत्र एवं निर्भीक मतदान हो हमारा लक्ष्य” — रिंकु सिंह |

महापौर प्रत्याशी रिंकु सिंह (पति – श्री राकेश कुमार सिंह, निवासी हमीदगंज) ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि मेदिनीनगर का हर मतदाता बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

उन्होंने कहा—“निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव ही स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है। मैंने प्रशासन से मांग की है कि तकनीक और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के माध्यम से मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना समाप्त हो।

तकनीक और सुरक्षा पर जोर |

रिंकु सिंह ने अपने आवेदन में सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, अति संवेदनशील केंद्रों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल या अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा वेबकास्टिंग की व्यवस्था करने की मांग की है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर उठाया गया यह कदम चुनावी प्रक्रिया को अधिक विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मतदाताओं के बीच चर्चा का विषय |

रिंकु सिंह द्वारा उठाया गया यह मुद्दा अब आम मतदाताओं और प्रबुद्ध नागरिकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कई सामाजिक संगठनों ने भी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के पक्ष में आवाज उठाई है।नगर निगम चुनाव में इस बार कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठी मांग राजनीतिक रूप से भी अहम मानी जा रही है।

कुल मिलाकर नगर निगम मेदिनीनगर का चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। ऐसे में सुरक्षा और पारदर्शिता की मांग ने चुनावी माहौल को और गंभीर बना दिया है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन इस आवेदन पर क्या निर्णय लेता है और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर किस प्रकार की विशेष व्यवस्था लागू की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports