झारखंड सहित पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी |

मेदिनीनगर/पलामू, : पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए रेलवे कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अलीगढ़ जंक्शन पर हटिया आनंद विहार..

मेदिनीनगर/पलामू, : पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए रेलवे कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अलीगढ़ जंक्शन पर हटिया आनंद विहार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (संख्या 12873/12874) के ठहराव को रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना जल्द जारी होने की संभावना है।यह जानकारी माननीय सांसद पलामू के निजी सचिव अलख दुबे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार, अलीगढ़ जंक्शन पर उक्त ट्रेन के ठहराव को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। सांसद द्वारा इस संबंध में पत्राचार करने के साथ-साथ रेल मंत्रालय स्तर पर व्यक्तिगत मुलाकात कर मांग को प्रमुखता से रखा गया था, जिसके परिणामस्वरूप यह स्वीकृति मिली है।

झारखंड सहित पलामू संसदीय क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से इस ट्रेन के अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव की मांग की जा रही थी। रांची–हटिया से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों, जैसे राजधानी एक्सप्रेस और गरीब रथ एक्सप्रेस, का अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव नहीं होने के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था।विशेषकर झारखंड से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अलीगढ़ में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते-जाते हैं। अलीगढ़ में उच्च शिक्षा संस्थानों की मौजूदगी के कारण इस रूट पर छात्र आवागमन अधिक रहता है। ठहराव नहीं होने से छात्रों को अन्य स्टेशनों पर उतरकर अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ती थी, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी।

अब झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के अलीगढ़ जंक्शन पर रुकने से झारखंड, पलामू और गढ़वा के यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी। इससे छात्रों, व्यवसायियों, मरीजों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होने से सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

माननीय सांसद ने इस स्वीकृति के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति झारखंड सहित पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है।रेलवे बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद ठहराव की तिथि और समय-सारणी सार्वजनिक की जाएगी। क्षेत्र की जनता को अब इस सुविधा के शुरू होने का इंतजार है।

Previous Post

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports