IMD का अलर्ट : बंगाल की खाड़ी का ‘जादुई’ यू-टर्न! 7 राज्यों में होगी बारिश, झारखण्ड में कैसा रहेगा मौसम? 

देश के कई राज्यों में इस समय तापमान आसमान छू रहा है. इस बीच बंगाल की खाड़ी में बने बड़े वेदर सिस्टम के कारण मौसम..

देश के कई राज्यों में इस समय तापमान आसमान छू रहा है. इस बीच बंगाल की खाड़ी में बने बड़े वेदर सिस्टम के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग (IMD) ने 9 से 14 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं कई राज्यों में हीटवेव का खतरा भी बना हुआ है |

मार्च के शुरुआती सप्ताह में ही कई राज्य तपने लगे हैं. महाराष्ट्र के अकोला जिले में तो तापमान अभी से ही 40 डिग्री के पार जा रहा है. देश की राजधानी दिल्ली से लेकर पटना, लखनऊ, भोपाल चंडीगढ़ समेत कई शहरों में तपिश बढ़ गई है. हालांकि बांगाल की खाड़ी में बना एक वेदर सिस्टम पूरे देश के मौसम को प्रभावित करने की तैयारी में है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार म्यांमार के पास बंगाल की खाड़ी में बना यह विशाल एटमॉस्फेरिक सर्कुलेशन धीरे-धीरे भारत की ओर बढ़ रहा है. इसका असर खासतौर पर पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में देखने को मिल सकता है. यही वजह है कि IMD ने कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है |

मार्च के शुरुआती सप्ताह में ही कई राज्य तपने लगे हैं. महाराष्ट्र के अकोला जिले में तो तापमान अभी से ही 40 डिग्री के पार जा रहा है. देश की राजधानी दिल्ली से लेकर पटना, लखनऊ, भोपाल चंडीगढ़ समेत कई शहरों में तपिश बढ़ गई है. हालांकि बांगाल की खाड़ी में बना एक वेदर सिस्टम पूरे देश के मौसम को प्रभावित करने की तैयारी में है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार म्यांमार के पास बंगाल की खाड़ी में बना यह विशाल एटमॉस्फेरिक सर्कुलेशन धीरे-धीरे भारत की ओर बढ़ रहा है. इसका असर खासतौर पर पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में देखने को मिल सकता है. यही वजह है कि IMD ने कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है |

दिलचस्प बात यह है कि यह सिस्टम ऐसे समय बना है जब देश के कई हिस्सों में गर्मी समय से पहले दस्तक दे चुकी है. IMD के अनुसार पहाड़ी राज्यों तक में तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है. ऐसे में बंगाल की खाड़ी का यह वेदर सिस्टम कुछ क्षेत्रों में राहत लेकर आ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक 9 से 14 मार्च के बीच कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना है. हालांकि देश के कुछ हिस्सों में हीटवेव का खतरा भी बना रहेगा. यानी आने वाले कुछ दिन भारत के मौसम के लिहाज से काफी उतार-चढ़ाव वाले रहने वाले हैं |

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस समय म्यांमार के यांगून से करीब 500 किलोमीटर पश्चिम में एक बड़ा वायुमंडलीय परिसंचरण बना हुआ है. यह धीरे-धीरे भारत के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है. इसके कारण आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के साथ-साथ ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना बन रही है. यही कारण है कि मौसम विशेषज्ञ इसे मार्च के शुरुआती दिनों का बड़ा मौसम बदलाव मान रहे हैं |

वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत में फिलहाल गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है. पहाड़ी राज्यों में भी तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. मैदानों में भी तापमान 3 से 5 डिग्री तक ऊपर चल रहा है. हालांकि 9 से 11 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

7 राज्यों में बारिश का अलर्ट |

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 9 से 14 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. कई जगहों पर 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. IMD का कहना है कि यह बारिश भले ही बहुत ज्यादा न हो, लेकिन इससे तापमान में हल्की गिरावट जरूर आ सकती है |

बिहार झारखंड भी है अलर्ट |

बिहार और झारखंड में भी मौसम धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है. मार्च के पहले सप्ताह के बाद अब यहां तापमान बढ़ने लगा है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना भी जताई है. IMD के अनुसार 9 से 11 मार्च के बीच राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. इसके अलावा कई इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिल सकती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports