जपला स्टेशन रोड पर होटल में पुलिस की छापेमारी, देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ संचालक गिरफ्तार |

मेदिनीनगर/पलामू : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक होटल में छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ..

मेदिनीनगर/पलामू : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक होटल में छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 को शाम करीब 6:45 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जपला स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास झोपड़ी होटल के मालिक के पास अवैध हथियार रखा हुआ है। सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद उनके निर्देश पर सूचना का सत्यापन करने और आवश्यक कार्रवाई के लिए एक छापेमारी दल का गठन किया गया।
गठित छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जपला स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास उक्त होटल में पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान होटल में मौजूद एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति ने अपना नाम रामकांत सिंह (उम्र 42 वर्ष) बताया। उसने बताया कि वह स्वर्गीय देववंश सिंह का पुत्र है और मूल रूप से मुनीयां गांव, थाना टंडवा, जिला औरंगाबाद (बिहार) का रहने वाला है। पुलिस ने जब होटल की विधिवत तलाशी ली तो होटल के अंदर बने लकड़ी के एक टेबल काउंटर में छिपाकर रखा गया एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार बरामद जिंदा गोली के निचले हिस्से पर KF 8 mm लिखा हुआ पाया गया है। बरामद हथियार और गोली को पुलिस ने जब्त कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अवैध शराब की खरीद-बिक्री का भी काम करता है और उसी होटल में हथियार छिपाकर रखा हुआ था।
इस मामले में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 46/26 दिनांक 05.03.2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a)/26 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी रामकांत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध हथियार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई यह कार्रवाई उसी अभियान का हिस्सा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports